Google Pay vs PhonePe vs Paytm: कौन सा UPI ऐप सबसे बेहतर है?

मेरे प्यारे दोस्तों को आदरणीय नमस्कार आज मैं आप सभी को बताऊँगा की “Google Pay vs PhonePe vs Paytm: कौन सा UPI ऐप सबसे बेहतर है “तो आर्टिकल को अंत तक पढिए और जानिए,आजकल अगर आप किसी दुकान पर जाते हैं तो सबसे पहले दुकानदार यही पूछता है , “UPI है क्या?”
और सच कहें तो अब कैश रखने की जरूरत भी बहुत कम हो गई है।

लेकिन जब मोबाइल में UPI ऐप इंस्टॉल करने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं – Google Pay लें, PhonePe या Paytm?

मैंने खुद इन तीनों ऐप्स को काफी समय तक इस्तेमाल किया है, इसलिए आज मैं आपको सीधी और आसान भाषा में बताऊंगा कि आखिर इन तीनों में फर्क क्या है और आपके लिए कौन सा सही रहेगा।

Google Pay, सीधा-सादा और बिना झंझट वाला ऐप

अगर आपको ज्यादा चीजें नहीं चाहिए और बस पैसे भेजना-लेना है, तो Google Pay बहुत बढ़िया है।

इस ऐप की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। पहली बार यूज़ करने वाला भी बिना किसी परेशानी के समझ जाता है।
पेमेंट भी काफी जल्दी हो जाता है और ऐप कभी ज्यादा हैंग नहीं करता।

मुझे इसमें सबसे अच्छा लगता है कि ये बिना किसी extra चीजों के सीधे काम की चीज देता है।

लेकिन हाँ, इसमें wallet जैसी सुविधा नहीं है, जो कुछ लोगों के लिए जरूरी हो सकती है।

मेरी सलाह:
अगर आप simple और fast ऐप चाहते हैं, तो यही सही है।

PhonePe , एक ऐप में लगभग सब कुछ

अब अगर बात करें PhonePe की, तो ये थोड़ा अलग है।
ये सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं है, बल्कि एक तरह से mini finance app बन चुका है।

आप इसमें:

  1. मोबाइल रिचार्ज
  2. बिजली बिल
  3. DTH
  4. यहां तक कि investment भी कर सकते हैं

मैंने notice किया है कि छोटे दुकानदारों के पास PhonePe का QR कोड सबसे ज्यादा मिलता है, जिससे पेमेंट करना और आसान हो जाता है।

लेकिन कभी-कभी ऐप थोड़ा heavy लग सकता है और notifications भी ज्यादा आते हैं।

मेरी सलाह:
अगर आप एक ही ऐप में सब कुछ करना चाहते हैं, तो PhonePe आपके लिए सही रहेगा।

Paytm , पुराना खिलाड़ी, अब भी काम का

Paytm तो आपने पहले से ही सुना होगा। पहले ये सिर्फ wallet के लिए famous था, लेकिन अब ये पूरा payment ecosystem बन चुका है।

इसमें UPI के साथ-साथ:

  1. wallet
  2. ticket booking (train, movie)
  3. recharge और bills

सब कुछ मिल जाता है।

मैं खुद Paytm का इस्तेमाल तब करता हूँ जब मुझे wallet की जरूरत होती है या कोई टिकट बुक करनी होती है।

लेकिन सच बोलूं तो ऐप थोड़ा ज्यादा भरा हुआ लगता है, और कई बार ads भी दिखते हैं।

मेरी सलाह:
अगर आपको all-in-one ऐप चाहिए, तो Paytm अच्छा ऑप्शन है।

सीधी तुलना (बिना घुमाए)

अगर एक लाइन में समझें तो:

  1. Google Pay सबसे आसान
  2. PhonePe सबसे ज्यादा फीचर्स
  3. Paytm हर काम के लिए एक ऐप

आखिर आपको कौन सा ऐप चुनना चाहिए?

ये पूरी तरह आपकी जरूरत पर depend करता है।

  1. अगर आप नए हैं और बस पेमेंट करना है Google Pay
  2. अगर आपको ज्यादा options चाहिए PhonePe
  3. अगर आप एक ही ऐप में सब करना चाहते हैं Paytm

मेरा personal अनुभव

अब मैं आपको अपनी honestly बताता हूँ।

मैं रोजमर्रा के छोटे पेमेंट के लिए Google Pay यूज़ करता हूँ क्योंकि ये fast और simple है।
जब मुझे recharge या कोई extra काम करना होता है, तो PhonePe काम आता है।
और Paytm मैं तभी खोलता हूँ जब मुझे wallet या टिकट की जरूरत होती है।

यानी सच ये है कि एक ऐप सबके लिए perfect नहीं होता।

कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातें

  1. कभी भी अपना UPI PIN किसी को मत बताना
  2. “Request Money” वाले fraud से बचकर रहना
  3. cashback के लालच में गलत पेमेंट मत करना
  4. हमेशा official app ही डाउनलोड करना

conclusion:Google Pay vs PhonePe vs Paytm: कौन सा UPI ऐप सबसे बेहतर है?

तीनों ऐप अपने-अपने जगह सही हैं। फर्क बस इतना है कि आपको क्या चाहिए।

अगर आप बिना सिरदर्द के काम चाहते हैं Google Pay
अगर आपको ज्यादा फीचर्स चाहिए PhonePe
अगर आपको सब कुछ एक जगह चाहिए Paytmबस अपनी जरूरत समझो और उसी हिसाब से ऐप चुनो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top