By Prince
नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको बताऊँगा की “UPI Daily Limit कितनी होती है और इसे कैसे बढ़ाएं”तो आर्टिकल को अंत तक पढिए और जानिए , आजकल पैसे भेजना पहले जैसा झंझट वाला काम नहीं रहा। जेब में कैश हो या न हो, बस मोबाइल उठाओ और UPI से तुरंत पेमेंट कर दो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप पैसे भेजने जाते हो और सामने “limit exceeded” का मैसेज आ जाता है। उस समय समझ नहीं आता कि दिक्कत क्या है।

अगर तुम्हारे साथ भी ऐसा हुआ है, तो सीधी बात समझ लो,ये सब UPI की daily limit की वजह से होता है। चलो इसे आसान तरीके से समझते हैं।
UPI Daily Limit होती क्या है?
देखो, UPI में एक दिन में पैसे भेजने की एक सीमा तय होती है। मतलब तुम एक दिन में जितना ज्यादा से ज्यादा पैसा भेज सकते हो, वही उसकी daily limit होती है।
ये लिमिट इसलिए रखी जाती है ताकि:
- किसी तरह का फ्रॉड कम हो
- गलती से ज्यादा पैसा ट्रांसफर न हो जाए
- बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित रहे
आखिर ये लिमिट कितनी होती है?
अब सीधा जवाब:
- ज्यादातर केस में UPI की daily limit ₹1 लाख होती है
- यानी तुम एक दिन में कुल मिलाकर 1 लाख तक भेज सकते हो
लेकिन हर जगह बिल्कुल same नहीं होता:
- कुछ बैंकों में ये लिमिट कम भी हो सकती है (₹25,000 या ₹50,000)
- IPO जैसी चीजों में ये ₹2 लाख तक भी जा सकती है
एक और बात—सिर्फ पैसे की ही नहीं, ट्रांजैक्शन की भी लिमिट होती है। मतलब:
- एक दिन में 10–15 बार ही पैसे भेज सकते हो (app और bank पर depend करता है)
पेमेंट फेल क्यों हो जाती है?
कई लोग सोचते हैं कि app खराब है, लेकिन असली वजह कुछ और होती है:
- तुमने दिन की पूरी लिमिट यूज़ कर ली
- बहुत ज्यादा बार पैसे भेज दिए
- बैंक का server down है
- एक बार में limit से ज्यादा भेजने की कोशिश की
- नया account है, इसलिए शुरुआत में लिमिट कम है
क्या UPI Limit बढ़ाई जा सकती है?
अब सबसे important सवाल—क्या इसे बढ़ा सकते हैं?
सच बोलूं तो सीधे-सीधे “limit बढ़ाओ” वाला option नहीं होता। लेकिन कुछ तरीके हैं जिनसे तुम काम चला सकते हो।
1. एक से ज्यादा बैंक अकाउंट यूज़ करो
अगर तुम्हारे पास दो बैंक अकाउंट हैं, तो फायदा उठाओ।
मान लो:
- पहले अकाउंट की लिमिट ₹1 लाख
- दूसरे की भी ₹1 लाख
तो तुम दोनों मिलाकर ₹2 लाख तक भेज सकते हो।
2. अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल
कभी-कभी ऐसा होता है कि अलग ऐप से काम आसान हो जाता है।
जैसे:
- एक बैंक Google Pay में
- दूसरा PhonePe में
इससे तुम अपने ट्रांजैक्शन को मैनेज कर सकते हो।
3. बैंक से बात करो
कुछ बैंक लिमिट थोड़ा adjust कर देते हैं, अगर तुम request करो।
तुम कर क्या सकते हो:
- कस्टमर केयर पर कॉल
लेकिन ये हर बैंक में possible नहीं होता, ये ध्यान रखना।
4. छोटे पेमेंट अलग से करो
अगर तुम्हें बार-बार छोटे पेमेंट करने हैं, तो उन्हें अलग-अलग टाइम पर करो। इससे limit जल्दी खत्म नहीं होगी।
5. बड़े अमाउंट के लिए दूसरा तरीका अपनाओ
अगर तुम्हें 1 लाख से ज्यादा भेजना है, तो सीधी बात है,UPI सही ऑप्शन नहीं है।
उसके लिए|
- NEFT
- RTGS
ये ज्यादा बेहतर रहते हैं।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
अब ये चीजें बहुत जरूरी हैं:
- किसी को भी अपना UPI PIN मत बताना
- OTP कभी शेयर मत करना
- unknown link पर क्लिक मत करना
- सिर्फ trusted app ही यूज़ करना

आसान सा उदाहरण
मान लो तुम्हारे पास 2 अकाउंट हैं:
- SBI → ₹1 लाख limit
- HDFC → ₹1 लाख limit
- SBI से ₹1 लाख
- HDFC से ₹1 लाख
यानी कुल ₹2 लाख एक दिन में भेज सकते हो
conclusion: UPI Daily Limit कितनी होती है और इसे कैसे बढ़ाएं
UPI बहुत काम की चीज है, लेकिन इसकी लिमिट को समझना भी उतना ही जरूरी है। नहीं तो बीच में पेमेंट फेल हो जाती है और दिक्कत होती है।सीधी बात:अगर लिमिट समझ गए, तो UPI इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा।


