Author: Prince
मेरे प्यारे दोस्तों को आदरणीय नमस्कार आज मैं आप सभी को बताऊँगा की “UPI AutoPay क्या है और इससे Subscription Payment कैसे करें “तो आर्टिकल को अंत तक पढिए और जानिए ,आजकल हम सबके phone में इतने सारे apps होते हैं कि हर महीने कोई ना कोई subscription चल ही रहा होता है , जैसे OTT apps, mobile recharge, या फिर कोई learning app। दिक्कत तब होती है जब हर बार manually payment करना पड़े या कभी भूल जाएं तो service बंद हो जाए।

यहीं पर UPI AutoPay काम आता है। अगर इसे simple भाषा में समझें, तो ये एक ऐसा तरीका है जिससे आपके regular payments अपने आप time पर हो जाते हैं।
UPI AutoPay आखिर है क्या?
सीधी भाषा में कहूं तो UPI AutoPay एक ऐसा feature है जिसमें आप पहले से permission दे देते हो कि कोई payment हर महीने या तय समय पर अपने आप कट जाए।
मतलब आपको हर बार payment करने के लिए app खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार setup कर दिया, फिर वो काम खुद होता रहेगा।
जैसे अगर आपने किसी OTT app का monthly plan लिया है, तो हर महीने अपने आप पैसा कट जाएगा और आपका subscription चालू रहेगा।
ये काम कैसे करता है?
अब ये समझना जरूरी है कि अंदर से ये system चलता कैसे है।
जब आप पहली बार AutoPay सेट करते हो, तब आप amount और date decide करते हो। उसके बाद एक बार UPI PIN डालकर approval देते हो। इसे ही mandate कहते हैं।
इसके बाद जो भी date आपने set की होती है, उसी दिन payment अपने आप हो जाता है।
एक छोटी सी बात ध्यान रखने वाली है , अगर amount ₹15,000 के अंदर है तो payment बिना PIN के हो जाता है। इससे ज्यादा होने पर आपको approve करना पड़ता है।
कहां-कहां इस्तेमाल होता है?
आज के समय में बहुत सारी जगहों पर UPI AutoPay इस्तेमाल हो रहा है। जैसे:
- OTT apps (movies, web series देखने वाले apps)
- Mobile recharge या DTH
- SIP investment (हर महीने पैसे invest करना)
- Insurance premium
- Gym या online courses
मतलब जहां भी बार-बार payment करना होता है, वहां ये feature काम आता है।
Subscription Payment कैसे सेट करें?
अब सबसे जरूरी हिस्सा — इसे use कैसे करें। मैं तुम्हें बिल्कुल आसान तरीके से समझा रहा हूँ।
Step 1: Subscription चुनो
सबसे पहले जिस service का plan लेना है, उसे select करो।
Step 2: Payment option में UPI चुनो
जब payment का option आए, वहां UPI AutoPay या subscription payment वाला option दिखेगा।
Step 3: अपनी UPI ID डालो
अब अपनी UPI ID डालनी होती है, जैसे name@upi।
Step 4: Details confirm करो
यहां पर आपको दिखेगा:
- कितना पैसा कटेगा
- कब कटेगा
- कितनी बार कटेगा
इन सबको ध्यान से check करके confirm करना होता है।
Step 5: UPI PIN डालकर approve करो
अंत में एक बार PIN डालकर allow कर दो।
बस, अब हर बार payment खुद हो जाएगा।
इसके फायदे क्या हैं?
अगर रोजमर्रा की जिंदगी में देखो तो इसके कई छोटे-छोटे लेकिन काम के फायदे हैं:
1. बार-बार payment करने की झंझट खत्म
हर महीने याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
2. Late payment का डर नहीं
कई बार हम भूल जाते हैं और service बंद हो जाती है , वो problem खत्म।
3. सब कुछ control में रहता है
आप app में जाकर देख सकते हो कि कौन-कौन से AutoPay चालू हैं।
4. काफी हद तक safe भी है
बिना आपकी permission के कुछ भी नहीं होता।
अगर बंद करना हो तो?
कभी-कभी ऐसा होता है कि आप किसी service को आगे use नहीं करना चाहते। ऐसे में AutoPay बंद करना जरूरी होता है, नहीं तो पैसे कटते रहेंगे।
बंद करने का तरीका:
- अपना UPI app खोलो
- AutoPay या Mandate section में जाओ
- जिस subscription को बंद करना है उसे select करो
- Cancel या stop पर click कर दो
बस, इसके बाद आगे कोई payment नहीं कटेगा।
कौन-कौन से apps में मिलता है?
आज लगभग सभी popular UPI apps में ये feature मौजूद है, जैसे:
- Google Pay
- PhonePe
- Paytm
- BHIM

आप इनमें से किसी भी app से AutoPay आसानी से manage कर सकते हो।
क्या ये सुरक्षित है?
अगर साफ-साफ बोलूं तो हां, ये काफी हद तक सुरक्षित है। क्योंकि:
- हर setup में आपकी permission लगती है
- बिना PIN के setup नहीं होता
- आप जब चाहो इसे बंद कर सकते हो
इसलिए इसे use करने में डरने वाली कोई बात नहीं है, बस ध्यान से details check करते रहो।
conclusion: UPI AutoPay क्या है और इससे Subscription Payment कैसे करें
अगर तुम हर महीने बार-बार payments करके परेशान हो या कभी भूल जाते हो, तो UPI AutoPay सच में काम की चीज़ है। एक बार सेट कर दो और फिर बार-बार tension लेने की जरूरत नहीं। बस इतना ध्यान रखना कि जो भी subscription चालू करो, उसका track जरूर रखो।


